शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

मुख्यमंत्री के सरकारी विज्ञापनों पर लगाएं रोक

कांग्रेस ने कोलारस-मुंगावली उपचुनाव में चल रहे मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान के सरकारी विज्ञापनों पर रोक लगाने की शिकायत की है.  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया एवं  पंकज चतुवेर्दी ने कोलारस-मुंगावली उपचुनाव में इलेक्ट्रानिक मीडिया, समाचार पत्रों एवं रेडियों पर मुख्यमंत्री जी के चल रहे सरकारी विज्ञापनों पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर रोक लगाये जाने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है. कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के कारण मध्य प्रदेश के दो जिलों अशोकनगर एवं शिवपुरी में आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू है, किन्तु फिर भी मध्यप्रदेश के अनेक इलेक्ट्रानिक मीडिया,समाचार पत्रों एवं रेडियों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े विज्ञापनों में मुख्यमंत्री जी एवं उनके दल भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. नेताद्वय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता चलते मुख्यमंत्री जी से जुड़े इन सरकारी विज्ञापनों का प्रसारण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि उपचुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकें. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें