गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर शौर्या दलों का गठन

मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण कम करने, स्वच्छता, शिक्षण, सेनिटरी, नेपकिन, सामाजिक विकास, नशामुक्ति, देशभक्ति बढ़ाने हेतु प्रत्येक आंगनवाडी़ स्तर पर शौर्या दलों के गठन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. भोपाल जिला स्तर पर प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर शौर्या दल का गठन किया गया है. जिसमें मैदानी स्तर पर शौर्या दलों द्वारा किए जा रहें विशेष प्रयासों के प्रोत्साहन हेतु शासन द्वारा शौर्या दलों हेतु शौर्या दल पुरस्कार प्रस्तावित किए गए हैं. उक्त पुरस्कारों को जिला स्तर पर 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के मुख्य समारोह में 5-5 हजार रुपए वितरित किए जाएगे. जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा 5-5 शौर्या दलों को प्रोत्साहन पुरस्कार का चयन किया जाएगा. राज्य स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शौर्या दलों को 21-21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें