मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है. दिल्ली और भोपाल दोनों जगहों पर कांग्रेस ने आचार संहिता का हवाला देकर इस कदम को चुनाव को प्रभावित करने वाला बताया है. शिवराज कैबिनेट में बदलाव के ठीक पहले कांग्रेस ने एक बड़ा सियायी कदम उठाते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है. दिल्ली में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और विवेक तन्खा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस में उपचुनाव को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा सिंधिया ने बताया कि दोनों सीटों पर अधिकारी चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रहे है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें