शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

मध्यप्रदेश वन विभाग में पदोन्नति और तबादले

राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों के पदोन्नति और 26 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं. मुख्य संरक्षक-स्तर के 3 अधिकारियों की अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और उप वन संरक्षक स्तर के दो अधिकारियों की वन संरक्षक पद पर पदोन्नति की गई है.
पदोन्नति के बाद अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशांत जाधव की पद-स्थापना प्रतिनियुक्ति पर आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में की गई है. चरणजीत सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा और  विभाष कुमार की प्रतिनियुक्ति अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं आयुक्त रेशम संचालनालय में की गई है. पदोन्नति के बाद  एन. लुईखाम वन संरक्षक बैतूल और  ए.के. बंसल वन संरक्षक छतरपुर होंगे.
तबादले
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा  बी.पी. गुप्ता को उत्पादन,  एस.एस. गौड़ की प्रशासन अकादमी से प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वित्त एवं बजट,  लाल सिंह रावत को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक लघु वनोपज संघ,  आर.डी. महला को मुख्य वन संरक्षक भोपाल,  मनोज अग्रवाल को मुख्य वन संरक्षक खण्डवा वृत्त, अशोक कुमार जोशी को मुख्य वन संरक्षक शहडोल वृत्त,  मुद्रिका सिंह को मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार सिवनी,  राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को मुख्य वन संरक्षक छतरपुर वृत्त,  ए.के. मिश्रा को वन संरक्षक रीवा, नरेन्द्र कुमार सनोड़िया को वन संरक्षक छिन्दवाड़ा, वाय.पी. सिंह को वन संरक्षक सागर,  आर.एस. सिकरवार को वन संरक्षक वन्य-प्राणी भोपाल,  विंसेट रहीम को संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी और  मनोज अर्गल को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार इंदौर के रूप में पदस्थ किया गया है. वनमण्डलाधिकारियों में बी.एस. बघेल को दतिया से भोपाल, सत्येंद्र कुमार को पन्ना से धार, रमेश गणावा को रायसेन से सीहोर,  राजेश कुमार खरे को झाबुआ से रायसेन, राजेश कुमार राय को सेंधवा से नरसिंहपुर,  कमल अरोरा को कटनी से डिण्डोरी, अजय कुमार पाण्डे को हरदा से कटनी, अनिल कुमार शुक्ला को खण्डवा से झाबुआ,  एस.के.एस. तिवारी को सिवनी से जबलपुर, एन.एस. यादव को बालाघाट से पन्ना और  के.एस. पट्टा को राज्य वन विकास निगम से सेंधवा वन मण्डल और उप वन मण्डलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे को बैतूल से खण्डवा स्थानांतरित किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें