शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

स्कूल बस ट्रक से टकराकर पलटी

राजधानी में आज शुक्रवार की सुबह एक स्कूल बस ट्रक से टकराकर पलट गई. घटना में 3 बच्चे घायल हुए हैं. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार असनानी स्कूल की बस आज सुबह आशीमा मॉल होशंगाबाद रोड से जा रही थी. बस के क्रासिंग करते ही सामने आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे बस चालक संतुलन खो बैठा और स पलट गई. हादस में बस में सवार बच्चे घबरा गए और चिल्ला पुकार करने लगे. लोगों ने बस के समीप जाकर बच्चों को निकाला और समीप के अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में तीन बच्चों को चोट आई, जिनका इलाज चल रहा है. लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को बरामद कर लिया. घटना में बस चालक को भी हल्की चोट आई है. पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है. बस चालक के बयान भी दर्ज किए गए हैं.
देश शराब की तस्करी करते पकड़ाया युवक
राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने देशी शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी को देशी शराब की तस्करी करते हुए प्रभात चौराहा बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान आजाद खां पिता इब्राहिम खां निवासी बाग फरतअफजा, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से 300 देशी शराब के क्वाटर बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपए आंकी गई है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें