मंगलवार, 1 मई 2018

किसान को एक साल बाद मिली प्रोत्साहन राशि

रतलाम जिले के हजारों कृषक समर्थन मूल्य पर पिछले साल बेचे गए गेहूं की प्रोत्साहन राशि इस वर्ष मिलने से बहुत खुश हैं. इन्हीं किसानों में शामिल है विकासखण्ड सैलाना के ग्राम सरवन के वृद्ध किसान शंकरलाल सोनावा. शंकरलाल को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत 7000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है. शंकरलाल के मोबाईल पर राशि प्राप्ति का एसएमएस भी मिल गया है.    जब बैंक द्वारा उनके खाते में राशि डालने का एसएमएस प्राप्त हुआ तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. उन्हें लगा कि उनके खाते में किसी और की राशि गलती से आ गई है. बैंक शाखा जाकर जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उनके खाते में जमा की गई राशि उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर गत वर्ष बेचे गए गेहूं की प्रोत्साहन राशि है, तो उनको आश्चर्यमिश्रित खुशी हुई. इस वर्ष भी शंकरलाल समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने जा रहे हैं. उनको खुशी है कि उनका गेहूं कम से कम 2000 रुपये प्रति क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर बिकेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें