मंगलवार, 1 मई 2018

स्वच्छ सुरक्षित समाज पर कार्यशाला 3 को


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्वच्छ-सुरक्षित समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी. यह कार्यशाला बुरहानपुर के होटल उत्सव में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस उपस्थित रहेंगी. इसके अलावा सांसद नंदकुमार सिंह चैहान, विधायक नेपानगर सुश्री मंजू दादू, अध्यक्ष मदरसा बोर्ड भोपाल सैयद इमाउद्दीन, अध्यक्ष विमुक्त जनजाति आयोग संजय जाधव, जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री पाटीदार, एवं महापौर अनिल भौंसले सहित अन्य अतिथिगण भी मौजूद रहेंगे.  
  कार्यशाला में प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्वच्छ-सुरक्षित समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर संबोधन होगा. इसके बाद मीडिया, जनप्रतिनिधि, प्रशासन के परस्पर संबंध एवं समझ विषय पर दोपहर 12.15 से 1 बजे तक संबोधन होगा. तत्पश्चात दोपहर 1.15 बजे से 2'15 बजे तक महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों की जानकारी कार्यशाला में दी जायेगी. अंत में दोपहर 2.15 बजे से खुली चर्चा के साथ समापन कार्यक्रम एवं स्नेहभोज आयोजित होगा. 
ये रिसोर्स पर्सन्स करेंगे संबोधित
     मीडिया कार्यशाला में नई दिल्ली ईटीवी समूह के विनोद कश्यप, इंडिया टूडे समूह के राहूल नोरोहनन, इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिन्दूस्तानी, सुबह सवेरे अखबार भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार अजय बोकिल, समागम के सम्पादक मनोज कुमार, वरिष्ठ पत्रकार  सोमदत्त शास्त्री, देशबंधू भोपाल की वरिष्ठ पत्रकाररूबी सरकार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुसूचित जाति कल्याण प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, संबोधित करेंगी. जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बुरहानपुर श्री सौरभ सिंह ने बताया कि कार्यशाला में खण्डवा एवं बुरहानपुर के मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें