
मध्यप्रदेश के बडवानी जिला कलेक्टर तेजस्वी एस नायक ने अपने स्वयं के बनाए हुए नियम का खुद के द्वारा अनजाने में हुए उल्लंघन पर जुर्माना बतौर 100 रुपए की रसीद रेडक्रास की कटवाई है. उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तेजस्वी एस नायक ने समय सीमा बैठक सहित अन्य बैठकों के दौरान मोबाइल की घंटी बजने पर 100 रुपए का जुर्माना बतौर रेडक्रास सोसायटी की रसीद कटवाने का नियम बनाया है.मंगलवार को समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर के मोबाइल की घंटी बजने पर कलेक्टर ने स्वेच्छा से अपने जेब से 100 रुपये देकर रेडक्रास सोसायटी की रसीद कटवाई है. ज्ञातव्य है कि विगत 2 साल से चल रहे इस नियम के तहत कलेक्टर के मोबाइल की घंटी पहली बार बजी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें