आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारियों के एक धड़े द्वारा हड़ताल पर जाने से आज मंगलवार को कामकाज प्रभावित हुआ.
आउटसोर्स कर्मचारी आज मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहे. इसके चलते ओपीडी, पैथालॉजी और दूसरे कई विभागों का काम प्रभावित हुआ.एम्स मैनेजमेंट ने आउटसोर्स कर्मचारियों का एक धड़ा जो हड़ताल पर नहीं गया था और नर्सिंग स्टॉफ के सहयोग से ओपीडी और अन्य विभागों के कामों का संचालन किया.
आउटसोर्स कर्मचारियों की यूनियन आल एम्प्लाइज एसोसिएशन एम्स भोपाल के महासचिव विजय बाल्दे ने दावा किया कि उनकी हड़ताल से ओपीडी और दूसरे विभागों का काम पूरी तरह बंद रहा. वहीं एम्स की सुप्रीटेंडेंट डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि आज मंगलवार को कुछ आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर थे. एम्स प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करने से इस हड़ताल का अस्पताल के रोज मर्रा के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें