अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के लोगों के महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पोस्टर पर गोली मारने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में मौन धरना दिया. राजधानी में आज सुबह 10 से 11 बजे सभी कांग्रेसियों ने भोपाल के मिंटो हाल स्थित गांधी की प्रतिमा पर गांधीवादी तरीके से मौन धरना किया और इस घटना पर विरोध जताया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अखिल भारतीय हिंदू महा सभा पर कार्रवाई की मांग की. धरने में विधायक आरिफ मसूद, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल शामिल हुए.
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाया. आरोप है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कार्यकतार्ओं ने उनकी हत्या के सीन को रीक्रिएट करते हुए बापू के पुतले को गोली मारी फिर उसे जला दिया. इस दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 'नाथूराम गोडसे अमर रहे' के नारे भी लगाए. इस घटना के बाद पूरे देश भर से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया था. कांग्रेस सहित कई अन्य दलों ने इस घटना का तीखा विरोध किया था. इसी क्रम में कांग्रेस ने घटना के खिलाफ मौन धरना किया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें