शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

मुंगावली, कोलारस में 24 फरवरी को होगा मतदान

राज्य के मुंगावली और कोलारस में आज उपचुनाव की तारीखों की घोषणा आज निर्वाचन आयोग ने कर दी. दोनों ही स्थानों पर 24 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 28 फरवरी को होगी.  लंबे समय से मुंगावली और कोलारस विधानसभा के उपचुनाव की तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी, वहीं दोनों ही दल भाजपा और कांग्रेस यहां पर उपचुनाव को लेकर दो माह से सक्रिय भी थी. आज निर्वाचन आयोग ने यहां चुनाव की तारीखो की घोषणा कर दी. इसके बाद अब यहां पर दलों की सक्रियता भी बढ़ी और बढ़ी है. आयोग ने दोनों ही स्थानों पर 24 फरवरी को मतदान कराने की तारीख तय की है, जबकि मतगणना 28 फरवरी को होगी.  दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के बीच होगा. दोनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे. भाजपा इन सीटों को छीनने की कोशिश कर रही है. हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी समय शेष नहीं है, फिर भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है.
आचरण संहिता का पालन करवाने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने राज्य शासन को मुंगावली एवं कोलारस विधानसभा उप-चुनाव घोषित होने के बाद आदर्श आचरण संहिता का पूरी तरह से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं. आदर्श आचरण संहिता सभी अभ्यर्थी, राजनैतिक दलों तथा संबंधित जिलों में लागू रहेगी. शासन को चुनाव आयोग के निदेर्शों के अनुसार आदर्श आचरण संहिता का संबंधितों से पालन करवाने को कहा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें