नियमितिकरण और सेवा में वापस लेने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने 5 जनवरी से फिर से आंदोलन करने की घोषणा की है. आंदोलन के छठवें चरण के तहत संभाग, जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर शुरु किया जाएगा. इसके तहत 5 जनवरी को पन्ना में रैली निकाली जाएगी.
मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों और परियोजनाओं, निगम मंडलों में करीब ढ़ाई लाख कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं. इनमें से कई कर्मचारियों को पद से हटा दिया गया है, इसके अलावा सरकार द्वारा नियमितिकरण की मांग को पूरा नहीं किया गया है. इन मांगों को लेकर कर्मचारी पांच चरणों में पूर्व में आंदोलन कर चुके हैं, मगर अब तक उनकी मांगों को माना नहीं गया है. इसके लिए अब कर्मचारियों ने फिर से छठवें चरण में आंदोलन करने का फैसला लिया है. इसके तहत 5 जनवरी को पन्ना में रैली निकाली जाएगी. इसके बाद 6 जनवरी को संविदा कर्मचारियों की सतना में बैठक होगी, जिसमें जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर, विकास खंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आंदोलन के आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी. राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नये वर्ष में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, अगर वे इस वादे को पूरा नहीं करते हैं, संविदा कर्मचारी प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे. राठौर ने बताया कि पन्ना निकाली जाने वाली रैली एवं सतना में होने वाली बैठक में सभी विभागों, परियोजनाओं, निगम मंडलों के संविदा कर्मचारी उपस्थित रहेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें