मध्यप्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषदों के होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने 5 नगर पालिका और 10 नगर परिषद के अध्यक्ष पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में चुनाव और एक नगरीय निकाय में उपचुनाव हो रहे हैं, इसमें 6 नगर पालिकाएं और 14 नगर परिषद शामिल हैं.
घोषित किए प्रत्याशियों में भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बड़वानी से प्रेमसिंह पटेल, सेंधवा से बसंतीबाई यादव, धार से अनिल जैन, मनावर से मनुबाई पाटीदार और पीथमपुर से कविता वैष्णव को प्रत्याशी चुना है. इसी प्रकार नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशियों में जैतहरी से सुनीता जैन, अंजड़ से आरती बंसल, पलसूद से रमा वास्कले, राजपुर से मुकेश(पप्पू)कुशवाह, धरमपुरी से डॉ.प्रशांत विनोद शर्मा, कुक्षी से मुकामसिंह किराड़े, राजगढ़ से ज्ञानेंद्र मूडत, सरदारपुर से रोमा मंडलोई, ओंकारेश्वर से अंतरसिंह राजाराम बारे और सेमरिया से कुंजीलाल कुशवाह शामिल होंगे.
धार, बड़वानी, खंडवा, गुना, अनूपपुर की कुल 19 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे. 17 जनवरी को मतदान होगा और 20 जनवरी को मतगणना की जाएगी. नामांकन-पत्र तीन जनवरी को जमा होंगे और इनकी जांच चार जनवरी को होगी. अभ्यर्थी छह जनवरी को नाम वापस ले सकेंगे. नाम वापसी के तुरंत बाद अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें