शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

देवास नोट मुद्रणालय के अधिकारी के पास से 90 लाख की करंसी जब्त

मध्यप्रदेश के देवास स्थित बैंक नोट मुद्रणालय से लाखों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरी एक अधिकारी कर रहा था. उसके पास से 90 लाख रुपए से अधिक की करेंसी पुलिस ने जब्त की है. अधिकारी पिछले 3 महीने से जुते और जरकिन में नोट छूपा कर ले जाता था. वही इस घटना के उजागर होने के बाद से दिल्ली तक में हड़कम्प मचा हुआ है. वित्त मंत्रालय ने भी जांच शुरू कर दी है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास अनिल पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुद्रणालय की सुरक्षा करने वाली एजेंसी सीआईएसएफ के अधिकारियों ने वरिष्ठ निरीक्षक मनोहर वर्मा को नोट चुराते  हुए रंगें हाथों पकड़ा. इस मामले की सूचना बीएनपी थाने पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाने पुलिस के अधिकारी बैंक नोट के परिसर में पहुंचे. वहां वर्मा के आफिस की तलाशी ली गई तो 26 लाख 93 हजार रुपए मिले. जिन्हें जब्त कर लिया गया. पुलिस अधिकारी आफिस की तलाशी के बाद साकेत नगर स्थित उनके आवास पहुंची. जहां से 64 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए गए. जब्त रुपए 500 और 200 के हैं.पुलिस ने बताया कि वर्मा नोट वेरीफिकेशन युनिट में पदस्थ था. पिछले तीन माह से वह अपने जुतों और जरकिन में नोट छुपाकर ले जा रहा था. सीआईएसएफ के अधिकारियों को उसे रुपए चोरी करने का संदेह हुआ तो अपनी गुप्तचर युनिट को उसके पीछे लगाया. वही परिसर में लगे कैमरे को उस पर फिक्स किया तो मामला सामने आया. सबसे बड़ा सवाल अब सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे है. वर्मा 1984 में एलडीसी  पर पदस्थ हुआ था. घटना के बाद मध्य प्रदेश से लेकर केंद्र के वित्त मंत्रालय तक हड़कंप मच गया हैं. केन्द्रीय वित्त मंत्री के सचिव भी इस मामले पर अपनी निगाहे रखे हुए हैं. सेंट्रल से भी एक प्रतिनिधी मंडल जांच के लिए ताबड़तोड़ एक विशेष प्लाइट से  देवास पहुंचा है. पुलिस ने अभी वर्मा के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जांच जारी है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें