रविवार, 21 जनवरी 2018

महंगाई, अत्याचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने लिली टॉकीज चौराहे पर प्रदर्शन किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला भी जलाया मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुनव्वर कौसर ने बीजेपी सरकार पर मध्यप्रदेश में महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को राहत देने की बात करने वाली भाजपा सरकार के राज में महंगाई लगातार बढ़ी ही है साथ ही उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर लगाम लगा पाने में भी बीजेपी पूरी तरह से असफल रही है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें