मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां ओल्ड कैंपियन स्कूल ग्राउंड पर भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 22वें टूर्नामेंट आई.ई.एस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस 2018 का शुभारंभ किया. उन्होंने बैटिंग कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगी एक खेल है. इसे खेल भावना से जीना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में भी खेल भावना होनी चाहिए, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं होना चाहिए. चौहान ने कहा कि पत्रकारिता में लगातार श्रम करना पड़ता है. इसलिए शरीर स्वस्थ रहना चाहिए. इसके लिए खेलों से जुड़े रहना जरूरी है. खेल मन को आनंद देते हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता अब राज्य की प्रमुख प्रतियोगिता बन गई है. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बधाई दी. पहला मैच सी एम इलेवन और पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया. मुख्यमंत्री ने अच्छे आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी. संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया. मुख्यमंत्री ने आई ई एस ग्रुप की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया. चौहान ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली सेंट्रल जोन की प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री प्रीति यादव और स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला का स्वागत किया. बुधवार, 3 जनवरी 2018
खेलों में न हो राजनीति: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां ओल्ड कैंपियन स्कूल ग्राउंड पर भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 22वें टूर्नामेंट आई.ई.एस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस 2018 का शुभारंभ किया. उन्होंने बैटिंग कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगी एक खेल है. इसे खेल भावना से जीना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में भी खेल भावना होनी चाहिए, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं होना चाहिए. चौहान ने कहा कि पत्रकारिता में लगातार श्रम करना पड़ता है. इसलिए शरीर स्वस्थ रहना चाहिए. इसके लिए खेलों से जुड़े रहना जरूरी है. खेल मन को आनंद देते हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता अब राज्य की प्रमुख प्रतियोगिता बन गई है. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बधाई दी. पहला मैच सी एम इलेवन और पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया. मुख्यमंत्री ने अच्छे आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी. संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया. मुख्यमंत्री ने आई ई एस ग्रुप की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया. चौहान ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली सेंट्रल जोन की प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री प्रीति यादव और स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला का स्वागत किया.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें