शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

चचेरी बहन ने बदनाम करने पोस्ट किए अश्लील फोटो

राजधानी में चचेरी बहन ने अपनी बदनाम करने के लिए युवती की फोटो और अश्लील मैसेज फेसबुक आईडी के जरिए जारी कर दिए. पुलिस ने मामले में चचेरी बहन से पूछताछ की तो पता चला कि अपसी अनबन के चलते उसने ऐसा किया था. साइबर पुलिस के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि कोई व्यक्ति फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मुणे फेसबुक पर गंदी-गंदी गालियां देता है और अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देता है. युवती के निजी जीवन में घटित घटनाओं को फेसबुक पर मैसेज से बताकर मानसिक रुप से वह प्रताड़ित भी करता है. युवती ने अपने घर में यह बात बताने का प्रयास किया, मगर वह हिम्मत नहीं जुटा पाई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु की, इसके बाद फेसबुक की संदिग्ध आईडी दिनेश साहनी के यूआरएल से मिली. इसके बाद फेसबुक लीगल विभाग कैलीफोर्निया से जानकारी बुलाई गई. विश्लेषण के बाद एक संदिग्ध आईडिया कंपनी का मोबाइल प्रयुक्त होने की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस ने कार्यवाही आगे बढ़ाई तो टीएसपी नोडल द्वारा मोबाईल धारक की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद शिकायतकर्ता युवती को बुलाकर मोबाइल धारक नंबर के फोटो पहचान कराई गई. शिकायतकर्ता युवती ने फोटो की पहचान अपनी चाची के रुप में की. इसके बाद मोबाइल नंबर चाची की लड़की ओर उसकी चचेरी बहन द्वारा उपयोग करना पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
निजी गुस्सा उतारने बनाई फर्जी आईडी
साइबर पुलिस के अनुसार दोनों ही बहने एक ही क्लास में पढ़ती थी, अधिकांशत: दोनों के बीच अनबन बनी रहती थी. इसके पीछे मूल कारण यह था कि क्लास में चचेरी बहन अन्य दोस्तों विशेषकर लड़कों से ज्यादा बातचीत करती और उनके साथ रहती थी, जो शिकायतकर्ता बहन को उचित नहीं लगती थी. इसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ. इससे खफा चचेरी बहन ने फर्जी आइडी बनाकर अपनी ही बहन के फोटो वायरल किए और अश्लील कमेंट डाले.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें