शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

पर्सनल फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपए

राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को ब्लैकमेल कर उससे पैसे मांगने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती का एक पूर्व परिचित उसके पर्सनल फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है, इसी के आधार पर वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था.  शाहजहांनाबाद  पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर राहुल कनाडे पिता देवराम कनाडे निवासी ग्राम सुरगांव ज्योति जिला खंडवा, के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि युवती और राहुल कनाडे, पूर्व के परिचित हैं. राहुल के पास युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटोज और वॉयस रिकार्डिंग मौजूद है. इसके दम पर राहुल ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वह युवती से 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था.  पुलिस का कहना है कि काफी दिनों से परेशान होने के बाद युवती ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें