सोमवार, 1 जनवरी 2018

सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले

राज्य शासन ने आज 7 आईपीएस  अधिकारियों को पदोन्नत कर तबादले किए हैं. जबलपुर में पदस्थ सीएसपी विकास कुमार सहवाल को राजधानी भोपाल में एडिशनल एसपी के तौर पर नई पोस्टिंग दी गई है. 
गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार नागेन्द्र सिंह एसडीओपी ग्वालियर को एएसपी इंदौर, दीपक कुमार शुक्ला एसडीओपी रतलाम को एएसपी जबलपुर, सचिन शर्मा एसडीओपी उज्जैन को एएसपी धार, विकास कुमार सहवाल सीएसपी जबलपुर को एएसपी भोपाल, अभिजीत कुमार रंजन एसडीओपी रीवा को एएसपी उज्जैन, अमन सिंह राठौर एसडीओपी मऊगंज रीवा को एएसपी ग्वालियर और  वाहिनी सिंह सीएसपी ग्वालियर को एएसपी इंदौर, पदस्थ किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें