मंगलवार, 2 जनवरी 2018

प्रभात झा ने मांगी शिक्षकों से मदद, कांग्रेस ने की शिकायत

मुंगावली में शिक्षकों के साथ बैठक का वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के एक वायरल हुए वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में हंगामा खड़ा कर दिया है. झा इस वीडियो में शिक्षकों से मुंगावली में होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए वातावरण बनाने का कहते हुए दिखाए गए हैं. इस मामले को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया और आज निर्वाचन आयोग जाकर इसकी शिकायत की.
चुनाव के नजदीक आते ही शासकीय मिशनरी के दुरुपयोग की शिकायतें तो बढ़ जाती है, ऐसा ही वाक्या प्रदेश के मुंगावली में हुआ. यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने शिक्षकों की एक बैठक ली. बताया जाता है कि मुंगावली में जिस झा ने बैठक में शिक्षकों से कहा कि वे बुद्धिमानी के साथ भाजपा के पक्ष में माहौल बना सकते हैं. इस चर्चा का वीडियो वायरल हुआ तो राजनीति में हंगामा मच गया. कांगे्रस ने वीडियो को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगए. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पक्ष में वोटिंग कराने के लिए भाजपा के नेता अभी से दबाव बना रहे हैं और सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग कर हैं. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने शिक्षकों का उपयोग कर उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं. कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत भी आज निर्वाचन आयोग को की है. 
उल्लेखनीय है कि मुंगावली और कोलारस दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं. इस उपचुनाव की तैयारी में दोनों ही दल जुटे हैं. दोनों स्थानों पर कांग्रेस का कब्जा है और चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में मिली भाजपा को हार के बाद भाजपा दोनों ही स्थानों पर कब्जा बनाना चाहती है. ये दोनों ही सीटों पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव भी है, जिसके चलते यहां पर भाजपा पूर्व से ही सक्रिय है. दोनों ही स्थानों पर भाजपा ने आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को तैनात कर दिया है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुद दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरान कर चुके हैं.

ये कहा प्रभात झा ने
प्रभात झा 
 मुंगावली नगर में चाय पर चर्चा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा की और  कहा की कोई राजनीति में कम बदमाश होता है कोई ज्यादा बदमाश होता है. आप कम बदमाश को चुनिए.  झा ने  पार्टी कार्याकर्ताओं से चर्चा के साथ ही कुछ शिक्षकों ने भेंट की, जिसमें उन्होंने शिक्षकों को भाजपा के पक्ष में  माहौल बनाने को कहा. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप सब लोग आसपास में मल्हारगढ़, बहादुरपुर सेहराई, अचलगढ़, पिपरई में भाजपा के पख में जरा माहौल बना दीजिये. एक-एक शिक्षक तय कर ले तो अनेक जगह वातावरण बना सकता है और बुद्धिमानी से. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें