महाराष्ट्र के पुणे जिले के भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को पूरा महाराष्ट्र बंद रहा, जिसका असर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाली बसों पर भी पड़ा. मध्यप्रदेश बुरहानपुर बस स्टैंड पर ही बसों को रोक लिया गया है, यहां यात्री परेशान हो गए. उधर नेपानगर में घटना के विरोध में बाजार बंद रहा और रैली निकाली गई. पुलिस ने महाराष्ट्र से सटी सीमा पर विशेष सतर्कता रख रही है. घटना के बाद से मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाले लोग बुरी तरह फंस गए हैं. हालांकि बुरहानपुर और नेपानगर में किसी तरह की घटना होने के कोई समाचार नहीं है. इन दोनों शहरों के अलावा किसी अन्य शहर में बंद का असर नहीं दिखाई दिया.
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिराह के दौरान हुई हिंसा का असर मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों पर पड़ा है. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क तथा रेल यातायात को बाधित किया. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोते और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश अंबेडकर ने इस महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है. उनके मुताबिक, इस बंद को 250 से ज्यादा संगठनों ने समर्थन दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें