ग्वालियर के टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए कलेक्टर राहुल जैन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने बीएसएफ टेकनपुर अकादमी पहुँचकर आयोजन की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया. देश के गृह मंत्री 6 जनवरी को और प्रधानमंत्री 7 एवं 8 जनवरी को ग्वालियर प्रस्तावित यात्रा है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बीएसएफ टेकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन ने सोमवार को बीएसएफ टेकनपुर पहुँचकर टेकनपुर अकादमी के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली. इसके साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलो का भी अवलोकन किया. कलेक्टर ने बीएसएफ टेकनपुर के अधिकारियों के साथ यात्रा के दौरान बनाए जाने वाले हैलीपेड स्थल, कार्यक्रम स्थल और विश्राम स्थल का भी अवलोकन किया. उन्होंने इस दौरान बीएसएफ टेकनपुर द्वारा की जा रही तैयारियों की भी जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में की जा रही तैयारियों और पुलिस विभाग की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की. कलेक्टर ने ग्वालियर से टेकनपुर मार्ग पर दिशा सूचक और आवश्यक बोर्ड आदि लगाने के संबंध में नेशनल हाईवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग द्वारा बनाए जा रहे अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया गया. कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा से कहा कि निगम की ओर से फॉगिंग, लाईटिंग और फायर ब्रिगेड की व्यवस्थाएं की जाएं. इसके साथ ही विद्युत मण्डल के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें