राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता-सूची दूषित होने की वजह से सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत बैढ़न की 9 ग्राम पंचायतों का निर्वाचन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने इस संस्था में संबंधित रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये हैं. सचिव राज्य निर्वाचन आयोग सुनीता त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि आयोग द्वारा जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत तेलदह, चिंगीटोला, पिपराझापी, डिग्घी, पोड़ीनोगई, गड़हरा, देवरी, खहखरी और सोलंग का निर्वाचन कार्यक्रम निरस्त किया गया है. आयोग द्वारा संबंधित वेंडर के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं. यह कार्यवाही विस्तृत जाँच के बाद की गयी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें