सोमवार, 22 जनवरी 2018

राजनैतिक दल सात दिन में स्टार प्रचारकों की सूची दें

मध्यप्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कोलारस और मुगांवली विधानसभा उप चुनाव की घोषणा के सात दिनों के भीतर स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये हैं. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार प्रकाशित अधिसूचना की जारी तारीख से सात दिवस की अवधि के भीतर चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध करवाने का प्रावधान है. मध्यप्रदेश में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की संख्या 7 है. इसमें भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया, कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया (मार्क्सवादी), नेशनल कांग्रेस पार्टी (एन.सी.पी.) और तृणमूल कांग्रेस शामिल है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें