भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सांसद अजयप्रताप सिंह ने कहा कि 14 मई से प्रदेश में चलो पंचायत अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में पहंुचेंगे और पंचायतीराज की भावना के अनुकूल लोककल्याणकारी अभियानों की समीक्षा कर उन्हें गति प्रदान करेंगे. जबलपुर संभाग के कार्यकर्ताओं की प्रदेश कार्यालय में संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने 14 मई से प्रारंभ होने वाली चलो पंचायत अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.उन्होंने कहा कि पंचायत प्रवास के अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र में हितग्राही सम्मेलनों के आयोजन पर विचार कर हितग्राहियों के जीवन में आए सुखद परिवर्तन का पता लगाना होगा. यदि कोई कसर रहती है तो समाधान भी सुुुझाना होगा. परिवार मूलक योजनाएं जनजीवन में बेहतरी लाने में किस तरह लाभदायक बनती है इस पर विचार किया जायेगा. इसके लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र में निवासरत हितग्राही से संपर्क और संवाद आवश्यक होगा. सिंह ने कहा कि हर ग्राम पंचायत क्षेत्र में बूथ कमेटियों का गठन किया गया है. इनकी नियमित बैठकें की जाना है. इन बैठकों में व्यक्तिगत समस्याओं पर विचारों का आदान प्रदान अपेक्षित होगा. बूथ की परिधि में निवासरत मतदाता बूथ कमेटी के संवाद का केन्द्र होंगे. बूथ कमेटी पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है, इसलिए मतदाता केन्द्र समिति के सदस्यों का उनके हितग्राहियों से सतत संपर्क अपेक्षित होगा. बैठक में जबलपुर संभाग में निवासरत मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे. किसान कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बैठक का समापन करते हुए पंचायत प्रवास को परिणामोन्मुखी बनाने का आग्रह किया.
मंगलवार, 1 मई 2018
चलो पंचायत अभियान 14 मई से

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें