आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों की जमावट के तहत 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं.
तबादलों में केके सिंह एसीएस होम डिपार्टमेंट को वन विभाग में भेजा गया है. संजय बंदोपाध्याय प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बनाया गया है. अश्विनी कुमार राय प्रमुख सचिव श्रम को प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स विकास विभाग बनाया गया है.मलय श्रीवास्तव प्रमुख सचिव परिवहन विभाग को गृह और परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. अशोक बर्णवाल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की पोस्ट पर रखते हुए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग दिया गया है.
संजय दुबे कमिश्नर इंदौर डिवीजन को प्रमुख सचिव श्रम विभाग बनाया गया है. राघवेन्द्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर को कमिश्नर इंदौर संभाग बनाया गया है. आकाश त्रिपाठी एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर को आयुक्त महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ विमानन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. पवन कुमार शर्मा सचिव मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर को आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर बनाया गया है. रेणु पंत आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं और एमडी राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ अतिरिक्त प्रभार को सचिव लोका सेवा आयोग इंदौर बनाया गया है. जेके जैन कलेक्टर छिंदवाड़ा को कमिश्नर शहडोल संभाग बनाया गया है. रजनीश श्रीवास्तव कमिश्नर शहडोल को आबकारी आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है. बी चंद्रशेखर सचिव मुख्यमंत्री को कार्यपालक संचालक लोक सेवा प्रबंधन एवं मिशन संचालक संमग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन बनाया गया है.
डॉ. श्रीकांत पांडे अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड को देवास कलेक्टर बनाया गया है. नंदकुमारम् उप सचिव मुख्यमंत्री को प्रबंध संचालक मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी जबलपुर बनाया गया है. मनीष सिंह आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर को कलेक्टर उज्जैन बनाया गया है. तनवी सुंद्रियाल को छुट्टी से लौटने पर एमडी राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम बनाया गया है. आशीष सिंह कलेक्टर देवास को आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर बनाया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें