मध्यप्रदेश के सागर में आगामी 6 मई को अन्य पिछड़ा वर्ग महाकुंभ आयोजित की जायेगी. इस महाकुंभ के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चैहान होंगे.
मध्यप्रदेश के सागर में आगामी 6 मई को अन्य पिछड़ा वर्ग महाकुंभ आयोजित की जायेगी. इस महाकुंभ के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चैहान होंगे. इस महाकुंभ की तैयारियों को लेकर प्रदेश की पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव की अध्यक्षता में कल एक अहम बैठक हुई. बैठक में विभागीय सचिव रमेश थेटे, कमिश्नर आशुतोष अवस्थी, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. इस महाकुंभ में सागर संभाग के सागर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना एवं छतरपुर जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकाधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. इसमें पिछड़ा वर्ग विभाग की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्रीजी के हाथों मंच से सम्मानित किया जायेगा.
यहां होंगे महाकुंभ
सागर, हरदा (भोपाल और नर्मदापुरम), शहडोल, ग्वालियर (ग्वालियर और चंबल), उज्जैन (उज्जैन और इंदौर) और जबलपुर.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें