राज्यपाल आनंदी बेन पटेल फिर सुर्खियों में हैं. आनंदीबेन पटेल राज्यभवन में इन दिनों बच्चों के साथ गिल्ला-डंडा खेलकर अपना वक्त बिता रही हैं. खुद राज्यपाल ने ही इस बात का खुलासा किया है.
राजधानी के सरकारी सरोजिनी नायूड स्कूल में पहुंचीं पटेल ने बताया कि उन्होंने राजभवन में दस जोड़ी गिल्ली-डंडा मंगवाए हैं. किसी को यह खेल खेलना है तो वह राजभवन आ सकता है. इस दौरान पटेल ने यह भी बताया कि बच्चों को क्या-क्या करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे पुराने खेल हमसे छिनते जा रहे हैं. जिन खेलों में कोई पैसा खर्च नहीं होता, वैसे खेल खेलने चाहिए.
बता दें कि पटेल पिछले दिनों तब सुर्खियों में आई थीं, जब सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में वह कथित तौर पर भाजपा का प्रचार करती हुई नजर आ रही है. चूंकि राज्यपाल संवैधानिक पद है और इस पर बैठा कोई भी व्यक्ति किसी पार्टी के प्रति निष्ठावान नहीं हो सकता.
विपक्षी दल कांग्रेस ने राष्ट्रपति से इसकी शिकायत करने की बात कही थी. दरअसल, जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें राज्यपाल भाजपा नेताओं को पार्टी के पक्ष में कैसे वोट हासिल किया जाए, ये बताती नजर आ रही हैं. राज्यपाल कह रही हैं कि आपको तभी वोट मिलेंगे, जब आप किसी जरूरतमंद और कुपोषित बच्चे को गोद लें. अधिकारियों को वोट नहीं चाहिए और मुझे तो जनता का वोट चाहिए.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पिछले दिनों प्रदेश दौरे के दौरान भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने लंबे भाषण की वजह से सुर्खियों में आ गईं थी. राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में आनंदीबेन पटेल शिवराज सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ रही थीं. भाषण इतना लंबा हो गया कि राष्ट्रपति को अपने एक सिक्यूरिटी अफसर के माध्यम से भाषण देती आनंदीबेन को एक पर्चे के जरिए भाषण खत्म करने को कहना पड़ा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें