गुरुवार, 27 जुलाई 2023

मध्यप्रदेश में चुनावी जमावट में जुटे अमित शाह

पार्टी की जमीनी रिपोर्ट ली, कार्यकर्ता की सक्रियता के बारे में भी पूछा

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। शाह  ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी के कामकाज की जमीनी रिपोर्ट ली, वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बारे में भी जाना। नाराज नेताओं को मनाने के लिए रणनीति भी तय की और पार्टी के विजय संकल्प अभियान के साथ प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के लिए सितंबर माह में चुनावी ष्शंखनाद करने की रणनीति तय की। 

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अब जमीनी कसावट के साथ संगठन को सक्रिय रखने के लिए बैठकों का दौर तेज हो चला है। इसके चलते केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथों में रखी है। वे बीते पंद्रह दिनों में दूसरी बार भोपाल आए और देर रात तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बैठकें की। रात भी राजधानी भोपाल में रूके और चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा करते रहे। शाह की बैठक में तय किया गया कि भाजपा प्रदेश में चुनावी शंखनाद विजय संकल्प अभियान के साथ करेगी। इसके तहत प्रदेश के चार अलग-अलग अंचलों मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल और विंध्य में विजय संकल्प यात्राएं अलग-अलग नेताओं के नेतृत्व में निकाली जाएंगी। ये यात्राएं सितंबर माह में उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और चित्रकूट से निकालने की बात कही जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि उज्जैन से निकलने वाली यात्रा का ष्शुभारंभ स्वयं गृह मंत्री अमित शाह 
 कर सकते हैं, जबकि इस यात्रा का नेतृत्व कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा जा सकता है।

समितियों के गठन को लेकर भी की चर्चा

बैठक में एक दर्जन से अधिक समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, जिला चुनाव प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं को जवाबदारी सौंपने पर चर्चा हुई। यह पहला मौका है जब शाह के साथ संतोष भी बैठक में शामिल हुए। चुनाव प्रबंधन समिति सदस्यों के नामों पर भी फैसला किया गया है। शाह ने नेताओं की बैठक के पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, संगठन महामंत्री संतोष, और शिवप्रकाश के साथ अलग से चर्चा की। इसके अगले चरण में सभी सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस बीच उन्होंने 2-2 नेताओं से अलग- अलग भी चर्चा की। बैठक में चुनावी रोडमैप को लेकर शाह ने अहम दिशा निर्देश दिए।  साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी बात हुई। पिछली बैठक के दौरान दिए गए टास्क और बड़े नेताओं के दौरों और कार्यक्रम के को लेकर भी चर्चा हुई है। आगामी महीनों के कार्यक्रम तय कर ताकत झोंकने की पार्टी की तैयारी है।

30 को इंदौर का दौरा करेंगे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं शाह के दौरे के लेकर तैयरियां तेज हो गईं है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यालय में बैठक की है। भाजपा के नेता इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। ष्शाह का एक माह में यह तीसरा मध्यप्रदेश का दौरा होगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें