पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक कर कांग्रेस पदाधिकारियों से दस-दस लाख रूपए की मांग का मामला सामने आया है। पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार मध्यप्र
देश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लिया गया। इतना ही नहीं मोबाइल हैक करने के बाद हैकर्स ने कमलनाथ के मोबाइल के जरिए कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के नेताओं से 10-10 लाख रुपए की मांग भी की। हालांकि जब विधायकों व नेताओं ने इसके बारे में कमलनाथ के द्वारा पैसे मांगे जाने के बारे में पार्टी के पदाधिकारियों से जानकारी मांगी तो पता चला कि कमलनाथ की ओर से किसी तरह की कोई पैसों की डिमांड नहीं की गई है, जिसके बाद मोबाइल हैक होने की बात सामने आई। इसके बाद कांग्रेस नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने पैसों की डिमांड करने वालों को पैसे देने के लिए अपने निवास पर बुलाया। यहां पर उन्होंने आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस को सौंप दिया। मोबाइल हैकिंग के इस बड़े मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मोबाइल हैक करने वाले ने ग्वालियर विधायक सतीश सिकरवार, मध्य प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को फोन किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें