15 कलेक्टर हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाईभोपाल। मध्य प्रदेश में समृद्धि की एक नई कहानी सामने आई है। प्रदेश में लगातार गरीबों की संख्या कम होते जा रही हैं। नागरिक गरीबी रेखा से उपर आकर समृद्धिपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। नीति आयोग द्वारा जारी मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं प्रदेश के 15 कलेक्टरों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए राजस्व विभाग को बधाई दी है।
मंत्रिपरिषद कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि नीति आयोग द्वारा जारी मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में 15.94 प्रतिशत लोग गरीबी से बाहर हुए हैं। प्रदेश में कुल 1.36 करोड़ लोग गरीबी सीमा से उपर आकर सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। नागरिकों को दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के 1 करोड़ 36 लाख लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं का असर इस रिपोर्ट में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सफलता मिली है। मैं मानता हूं कि यह एक बढ़ा काम है जो हमारे मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य की कई योजनाओं की वजह से हुआ है।
15 कलेक्टर हुए सम्मानित,
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भूमि प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश के राजस्व आयुक्त डॉ. संजय गोयल और 15 जिलों के कलेक्टर्स को “भूमि सम्मान, 2023“ प्रदान किया। विज्ञान भवन में केन्द्रीय विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 9 राज्यों के सचिवों और 68 कलेक्टर्स को पुरस्कार दिए गये। राज्य शासन की ओर से सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संजय गोयल एवं अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्वारा आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, भोपाल, गुना, हरदा, इंदौर, खरगोन, नीमच, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया और विदिशा जिलों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टर सहित देश के 75 जिलों के कलेक्टर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए राजस्व विभाग, तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी, सभी संबंधित जिला कलेक्टर और राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन में लगी टीम को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें