प्रदेश कांग्रेस में इंदौर और खंडवा में जिला अध्यक्षों को लेकर लंबे समय से टकराव की स्थिति बनी हुई थी। इसके चलते पार्टी जिला अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही थी। इंदौर में तो जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद दिल्ली तक जा पहुंचा था। इसके बाद भी यह तय नहीं हो पा रहा था कि किसे जिला अध्यक्ष बनाया जाए। कांग्रेस ने आज विवादों पर विराम लगाते हुए भोपाल, इंदौर और खंडवा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। भोपाल में मोनू सक्सेना को ष्शहर कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। जबकि इंदौर में सुजीत सिंह चड्ढा को इंदौर ष्शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह खंडवा ष्ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अजय ओझा और खंडवा ष्शहर अध्यक्ष पद पर मनीश मिश्रा की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्षों के अलावा कांग्रेस ने चार प्रदेश महासचिवों की नियुक्ति भी की है। इनमें मनोज भरतकर, अरविंद बागड़ी, विशाल अग्निहोत्री और कैलाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें