शनिवार, 1 जुलाई 2023

जबलपुर में बनेगा रानी दुर्गावती स्मारक : शिवराज


मुख्यमंत्री ने कहा साल पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का पांच सौ वां जन्मदिवस है।  जबलपुर में उनका एक विशाल स्मारक बनाया जाएगा। इस दौरान सालभर तक कई कार्यक्रम होंगे।  भाजपा ने तमाम आदिवासी जननायक के स्मारक बनाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज शहडोल जिले के लालपुरा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सवा साल की सरकार ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए। प्रधानमंत्री मोदी गरीब लोगों का इलाज करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार इसमें बाधा बनी। सवा साल कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने जल जीवन मिशन भी मध्यप्रदेश में लागू नहीं किया। इतना ही नहीं कांग्रेस और कमलनाथ ने 2 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास वापस कर दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद गरीबों के लिए 38 लाख मकान बने। करोड़ों लोगों को आयुष्मान कार्ड बांटे जा रहे हैं। कांग्रेस ने बैगा, भारिया जनजाति की महिलाओं को दिए जाने वाले एक हजार रुपए भी छीन लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लाड़ली बहना योजना शुरू कर बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देना शुरू किए। पहले की सरकार विकास के लिए आया पैसा बीच में ही गायब कर देती थी। कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। विकास के जिसने भी काम हुए है भाजपा की सरकार ने किए है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा बनेगी फिल्म, जारी होगा सिक्का
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके बीच रानी दुर्गावती के पराक्रम की इस पवित्र भूमि पर आया हूँ। मैं आज देशवासियों के समक्ष घोषणा करता हूँ कि रानी दुर्गावती जी की 500वीं जन्म शताब्दी पूरे देश में भारत सरकार मनाएगी। रानी दुर्गावती के जीवन के आधार पर फिल्म बनाए जाएगी। प्रधानमंत्री ने  कहा कि रानी दुर्गावती का एक एक चाँदी का सिक्का भी निकाला जाएगा। रानी दुर्गावती जी का पोस्टल स्टैंप भी निकाला जाएगा। देश और दुनिया में 500 साल पहले जन्म हुए हमारे लिए इस पवित्र माँ के समान, उनकी प्रेरणा की बात हिंदुस्तान के घर-घर में पहुँचाने का एक अभियान चलाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें