रविवार, 23 जुलाई 2023

भाजपा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ

वॉर बनाने की भी तेज की तैयारियां

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। बैठकों का दौर भी तेज हो चला है। प्रदेश में चुनाव की कमान दिल्ली के बड़े नेताओं के हाथ में है। चुनावी तैयारियों को लेकर इन नेताओं की सक्रियता बढ़ी है। अब भाजपा ने इन तैयारियों के चलते  आज भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का शुभारंभ किया है। कार्यालय का शुभारंभ परपंराअनुसार भाजपा नेताओं के कन्यापूजन कर किया। 

कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रबधंन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव में कई तरह के प्रबंधन होते है। ऐसे कामकाज की दृष्टि से कार्यलय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिहाज से माइक्रोमैनेजमेंट किया जाएगा। शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति को लेकर कहा है कि लगभग सभी समितियां तय हो चुकी है। चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के दौरान वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने का भी दावा किया है।

वॉर रूम बनाने की भी तेज हुई तैयारियां

भाजपा ने चुनाव के लिए वॉर रूम बनाने की तैयारियां भी तेज कर दी है। इसके लिए राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित परिसर में बंसल कंपनी के कार्यालय का चयन किया जा रहा है। चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैश्णव ने इस कार्यालय का निरीक्षण भी कर लिया है। भाजपा यहां पर अपना मीडिया और आईटी सेल का सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के इस कार्यालय में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का हाई सिक्यूरिटी जांच से होकर गुजरना होगा। 

अलग-अलग समूह की सौंपी जिम्मेदारी

सोशल मीडिया : रजनीश अग्रवाल, हितेश बाजपेई और अभिषेक शर्मा

साहित्य और संस्कृति समूह : लोकेंद्र पाराशर और उनकी टीम

विस्तारको की व्यवस्था : सुरेंद्र शर्मा और विजय अटवाल

बुद्धिजीवी समूह : राहुल कोठारी और अनुराग प्यासी

कॉल सेंटर समूह : शैलेंद्र शर्मा, अमन शुक्ला और गौरव विश्वकर्मा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें