होंगे सम्मेलन, निकलेकी विकास यात्राएं
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा टिकट के दावेदारों के अलावा वर्तमान विधायकों का एक बार फिर से फीडबैक लेने जा रही है। इस बार विधायकों का फीडबैक ब्लाक स्तर पर लिया जाएगा। भाजपा ने इसके लिए ब्लाक स्तर पर सम्मेलन कराने की तैयारी की है।
मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब टिकट के दावेदारों की जानकारी भी जुटानी ष्शुरू कर दी है। वैसे तो भाजपा द्वारा अलग-अलग स्तर पर सर्वे कराए जा रहे हैं, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ले रही है। वहीं अब भाजपा ने तय किया है कि वर्तमान विधायकों का फीडबैक फिर से लिया जाए। उनकी अपने विधानसभा क्षेत्रों में क्या स्थिति है। यह फीडबैक हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह द्वारा मध्यप्रदेश के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद लिया जाना तय हुआ है। ष्शाह ने टिकट के दावेदारों के अलावा वर्तमान विधायकों की स्थिति की भी जानकारी जुटाने को कहा है। बताया जाता है कि इसके तहत अब भाजपा ब्लाक स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इन सम्मेलनों के जरिए पार्टी द्वारा वर्तमान विधायकां का फीडबैक कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठन से लिया जाएगा। याने भाजपा में वर्तमान विधायकों में टिकट का दावेदार वहीं होगा जो फीडबैक में जीत के लिए उपयुक्त पाया जाएगा।
पांच शहरों से निकलेगी विकास यात्राएं
भाजपा चुनाव के पहले प्रदेश में विकास यात्राएं निकालने की तैयारी कर रही है। ये यात्राएं प्रदेश के पांच विभिन्न अंचलों के अलग-अलग ष्शहरों से निकालने की तैयारी की जा रही है। संगठन ने मालवा में इंदौर, मध्यभारत में भोपाल, विंध्य में रीवा, बुंदेलखंड में सागर, महाकौशल में जबलपुर और ग्वालियर-भिंड में ग्वालियर से ये यात्राएं निकालने की तैयारी शुरू की है। इसके अलावा भाजपा द्वारा सागर जिले में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए निकलने वाली समरसता यात्रा, युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा और महिला मोर्चा की लाड़ली, बहना और लाड़ली लक्ष्मी यात्रा भी भाजपा निकालने जा रही है।
आज से शुरू होगा बैठकों का दौर
मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए भूपेन्द्र यादव और सहप्रभारी अश्विनी वैश्णव कल 15 जुलाई से प्रदेश में सक्रिय होंगे। दोनों नेता कल भोपाल पहुंचेंगे। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू करेंगे। दोनों ने सभी जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। साथ ही आकांक्षी सीटों की जानकारी लेकर वहां अब तक क्या कार्य किए गए, उसकी जानकारी हासिल करेंगे। दोनों नेता राजधानी में पदाधिकारियों के अलावा मोर्चा प्रकोश्ठों के प्रमुखों और पदाधिकारियों की भी बैठकें लेंगे।
शाह हर मामले पर रख रहे नजर
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह प्रदेश में चुनाव को लेकर हो रही बैठकें और संगठन द्वारा तय किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी खुद ले रहे हैं। भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैश्णव मध्यप्रदेश में उनके प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश में मजबूत पकड़ बनाना चाह रहा संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य प्रदेश को संगठन की दृष्टि से एक मजबूत किला बनाना चाहता है। इसी वजह से संघ ने अपने दो वरिष्ठ प्रचारक रहे मुरलीधर राव और शिवप्रकाश को मध्यप्रदेश में तैनात किया है। इसके अलावा संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य का मुख्यालय भी भोपाल ही है। जाहिर है संघ और भाजपा का नेतृत्व मप्र के संगठन को बेहद मजबूत करना चाहता है। संघ भी लगातार सर्वे करा रहा है। सर्वे के बाद वह हर रिपोर्ट को भाजपा संगठन से साझा कर कमजोरी को भी बता रहा है। संघ की चिंता उसके अपने गढ़ मालवा में भाजपा का गिरता ग्राफ भी है। संघ इस बार किसी भी तरह से अपने गढ़ में भाजपा के ग्राफ को बढ़ाना चाह रहा है। इसके चलते वह लगातार मालवा अंचल में सक्रियता भी बढ़ाए हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें