मंगलवार, 11 जुलाई 2023

गूगल से सर्च किया अस्पताल, खाते से कटे एक लाख

भोपाल। मध्यप्रदेश में साइबर अपराध करने के नए-नए तरीके करके ठग लोगों को लूट रहे हैं। अब एक महिला ने अपने बेटे के लिए गूगल पर अस्पताल सर्च किया और दिखाए मोबाइल नंबर पर बात की तो फार्म भरने के नाम पर पचास रूपए जमा क


राने को कहा। महिला ने आनलाइन पेमेंट किया और खाते से कट गए एक लाख रूपए। 

राजधानी भोपाल में कोरोना काल के बाद साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर क्राइम पुलिस कई बार लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दे चुकी है, मगर इसके बाद भी साइबर ठग लोगों को किसी न किसी तरह से फंसा लेते हैं। अब हाल ही में एक और घटना सामने आई जब एक महिला अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहती थी और उसने समीप अस्पताल तलाशने के लिए गूगल पर सर्च किया तो वह ठगी की शिकार हो गई। मामला राजधानी भोपाल के कमलानगर थाने का है। महिला ने शिकायत कर बताया कि गूगल पर उसे हर्ष अस्पताल का नंबर मिला। महिला ने जब संपर्क किया तो इस मोबाइल नंबर धारक युवक ने फॉर्म भरने के नाम पर 50 रूपए जमा करवा लिए। इसके बाद महिला के बैंक खाते से तीन किस्तों में एक 1 लाख ऑनलाइन किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। महिला की शिकायत के बाद बाद पुलिस ने दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रभारी अनिल बाजपाई ने बताया कि साइबर सेल क्राइम ब्रांच ने जांच प्रतिवेदन भेजा था इसके अनुसार रीना रघुवंशी नाम की महिला नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती है उनकी तबीयत खराब थी इसलिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल सर्च किया। 

पुलिस ने बताया कि गूगल पर अस्पताल सर्च करने के दौरान उनको हर्ष अस्पताल नाम से एक हॉस्पिटल दिखाई दिया उन्होंने दिए गए नंबर पर बात की तो एक युवक ने कॉल रिसीव किया। इसके बाद उसने भरोसा दिलाया कि आप अपनी बेटी के लिए जिस तरह का इलाज चाह रही हैं उस तरह का इलाज हमारे अस्पताल में होता है। इसके लिए आपको ऑनलाइन एक फॉर्म भरना होगा। महिला ने फॉर्म के 50 रूपए ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से तीन किस्तों में 1 लाख रूपए निकल गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें