गुरुवार, 6 जुलाई 2023

अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, अनुपस्थित मिले 20 डाक्टर

एक को किया निलंबित, एक की सेवाएं बर्खास्त, 18 का काटा एक दिन का वेतन

भोपाल। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने मैदानी मोर्चा संभाला है। बुधवार को स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद आज वे राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा ले
ने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्हें 20 डाक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने डाक्टरों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और एक डाक्टर की वेतन वृद्धि रोकने के साथ निलंबित करने निर्देश दिए। जबकि संविदा पर पदस्थ एक डाक्टर को सेवाएं बर्खास्त कर दी।  वहीं 18 डॉक्टर का एक दिन का वेतन काटने और असंचायी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए एससीएन जारी करने के निर्देश दिए।

राजधानी भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासनिक अमले के साथ भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे। इसके पहले बुधवार को कलेक्टर ने स्कूलों का निरीक्षण किया था, इस दौरान प्राचार्य से लेकर शिक्षकों पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह को हॉस्पिटल से करीब 20 डॉक्टर गायब मिले। जहां कलेक्टर ने 20 में से 18 डॉक्टरों के 1 दिन का वेतन काटने और वेतन वृद्धि रोकने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। भाई बार-बार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर को निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर की संविदा सेवा समाप्त करने के लिए भी सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी से कहा है। 

गौरतलब है कि बुधवार को भी भोपाल के सूरज नगर के सरकारी स्कूलों में कलेक्टर आशीष सिंह अचानक से निरीक्षण करने पहुंच गए थे। जहां कई स्कूलों में शिक्षक गायब मिले तो, कई शिक्षक स्कूल में खरीदारी करते हुए नजर आए। एक स्कूल में तो शिक्षिका साड़ी खरीद रही थी, इस पर कलेक्टर जमकर नाराज हुए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें