प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को पहुंचा रहे घर-घर
भोपाल। राजधानी भोपाल में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के अल्पाकालीन विस्तारकों को मंत्र देकर पांच राज्यों जहां चुनाव होने हैं, वहां सक्रिय रहने को कहा था। इन विस्तारकों में से जिन्हें मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने मैदानी मोर्चा संभाल लिया है। ये विस्तार भाजपा सरकार की नीतियों को तो घर-घर पहुंचाएंगे साथ ही सांसदों और विधायकों के कामकाज की जानकारी एकत्रित कर राश्टीय संगठन को भेजेंगे।
भाजपा के अल्पकालीन विस्तारक मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश की हर विधानसभा और लोकसभा सीट पर सर्वे करेंगे साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को मतदाता तक पहुंचाएंगे। इन विस्तारकों को राश्टीय नेतृत्व में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी के तहत वे सांसदों और विधायकों की लोकप्रियकता और उनकी मतदाता के बीच पैठ की जानकारी एकत्रित करेंगे। यह जानकारी वे राश्टीय संगठन को देंगे। सूत्रों की माने तो कुछ सांसदों ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके चलते विस्तारकों से यह फीडबेक लिया जा रहा है। पार्टी अंदरूनी तौर पर सांसदों की छवि और उनके प्रभाव वाले इलाकों में पकड़ को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करा रही है। दरअसल, भाजपा का पूरा फोकस विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतकर सत्ता हासिल करने पर है।
जिताऊ को ही मिलेगा टिकट
भाजपा संगठन इस बार विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव दोनों में ही यह तय कर चुका है कि वह जिताऊ को ही उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारेगा। इसके चलते संघ, प्रदेश संगठन और राश्टीय संगठन अलग-अलग तरीके से सर्वे में जुटा है। इस बार किसी नेता की सिफारिश पर भाजपा में टिकट वितरण की उम्मीद कम नजर आ रही है, बल्कि राश्टीय संगठन ही यह तय करेगा कि प्रत्याशी कौन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें