सोमवार, 3 जुलाई 2023

सिंधिया के गढ़ में 22 जुलाई को हुंकार भरेंगी प्रियंका

ग्वालियर-चंबल अंचल का दौरा हुआ तय

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस से प्रियंका गांधी का ग्वालियर-चंबल का दौरा तय कर दिया है। प्रियंका 22 जुलाई को ग्वालियर पहुंचेंगी। वे यहां पर सभा को संबोधित करेंगी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएगी। 22 जुलाई को ग्वालियर में आम सभा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ग्वालियर चंबल के अंचल के पहले प्रियंका महाकौशल अंचल के जबलपुर में कांग्रेस के चुनाव अभियान का ष्शंखनाद कर चुकी है। उन्होंने जबलपुर में बड़ी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर घोटालों को लेकर जमकर हमला बोला था। अब प्रियंका की सभा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में होने जा रही है। माना जा रहा है ि कवे यहां पर सिंधिया पर हमले करेंगी। प्रियंका गांधी के इस दौरे से कांग्रेस ग्वालियर-चंबल अंचल की 34 सीटों पर अपने पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ग्वालियर-चंबल में जबरदस्त सफलता मिली थी, लेकिन सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद यहां के सियास समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रियंका गांधी के सहारे अपने इस वोट बैंक को मजबूत बनाए रखना चाहती है। ऐसे में पार्टी लगातार यहां फोकस बना रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें