चुनाव में भाजपा का बड़ा हिन्दुत्व चेहरा हो सकते हैं राजेश तिवारी
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए दल-बदल का सिलसिला तेज हो चला है। इसके चलते आज विश्व हिन्दू परिशद के प्रदेश के बड़े चेहरे राजेश तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिवारी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलां में अलग-अलग संगठनां के बड़े चेहरे ष्शामिल हो रहे हैं। इसके तहत आज विश्व हिन्दू परिशद के प्रदेश में बड़े चेहरे राजेश तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय सहमंत्री राजेश तिवारी ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे। राजेश तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर राजेश तिवारी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जय जय श्री राम के नारे लगाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है, आज के दिन शुभ प्रवेश राजेश तिवारी का हुआ है। उनका लंबा सामाजिक जीवन है, उन्होंने एक अलग पहचान स्थापित की है। उनके संगठन कौशल का लाभ बीजेपी को जरूर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, आपने बिलकुल सही फैसला किया है, आपका स्वागत है। आपको देख कर अच्छा लग रहा है। सब पार्टी के काम में जुट जाओ, भारी बहुमत से जीतना है।
भाजपा को मिलेगी मजबूती : शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तिवारी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने वाले सामाजिक नेतृत्व के पुरोधा भाई राजेश तिवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मैं भाजपा परिवार में आपका स्वागत करता हूं. उनके आने से भाजपा के काम को और मजबूती मिलेगी. पार्टी को उनके कौशल का लाभ मिलेगा।
भाजपा ने पूरा किया राम मंदिर निर्माण का संकल्प
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश तिवारी ने कहा कि आज मैंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली है. मैं बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहते हुए सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहा हूं. अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, उस आंदोलन से मैं बचपन से जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने देखा कि भाजपा सरकार ने इस काम को आगे बढ़ाते हुए भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा किया है, इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में आया हूं. प्रदेश भाजपा सरकार की लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा सहित अन्य जनहितैषी व सर्वहारा वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाओं ने मुझे प्रभावित किया।
भाजपा का चुनाव पर फोकस
भाजपा मध्य प्रदेश में लगातार चुनाव पर फोकस कर रही है। पार्टी में अब तक कई बड़े चेहरे शामिल हो चुके हैं। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि राजेश तिवारी आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। राजेश तिवारी भाजपा के लिए हिन्दुत्व का बड़ा चेहरा हो सकते हैं। चुनावी साल में वे अपनी टीम के साथ हिन्दुत्व को लेकर भाजपा के लिए मोर्चा संभाल सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह 2023 और 2024 चुनाव में बड़े हिंदुत्व चेहरे को लेकर भाजपा में काम करेंगे। राजेश तिवारी के भाजपा में आने से पार्टी को मध्य भारत अंचल में भी मजबूती मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें