बुधवार, 19 जुलाई 2023

हमारी अम्मा का बनेगा पक्का मकान

सिवनी में रोड शो में महिला को गले लगाकर भावुक हुए शिवराज 


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों विकास पर्व के तहत अलग-अलग जिलों में पहुंचकर कई सौगातें दे रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग नजारें भी सामने आ रहे हैं। आज सिवनी जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब रोड ष्शो कर रहे थे तब एक अलग नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री इस दौरान एक बुजुर्ग महिला के पास पहुंचते हैं और उसे गले लगाते हुए भावुक होते नजर आते है। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला को वे पक्के मकान की सौगात भी देते हैं। 

दरअसल आज सिवनी में जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड ष्शो कर रहे थे, तभी उनकी नजर हरे कपड़े से घिरे एक मकान पर जाती है। मुख्यमंत्री उस मकान की और चल देते हैं। तभी इस मकान से एक बुजुर्ग महिला हाथ में माला लिए बाहर निकलती है। बुजुर्ग महिला का नाम सोमवती बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला को गले लगाकर भावुक हो जाते हैं। इस दौरान वे अधिकारियों को बुलाकर महिला का पक्का मकान बनाने की बात कहते हैं। इसके बाद वे अम्मा से यह कहते हैं कि उन्हें जमीन के पट्टे और इन सबके साथ में पक्का मकान भी कुछ दिनों बाद मिल जाएगा। इतना कहते ही मुख्यमंत्री ने अम्मा को अपने सीने से लगा लिया और उस वक्त की जो तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। जो बाद में बहुत तेजी से वायरल हो रही इन सब के साथ उन्होंने तुरंत मौके पर उपस्थित साथ में जो कलेक्टर थे वहां के उन्हें यह निर्देश दिया कि अम्मा कि इस जमीन का पट्टा दिया जाए और उसके साथ में ही मकान स्वीकृत किए जाने का भी उन्होंने निर्देश दिया।

प्रशासन ने ढका था कपड़ा

मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान रास्ते में एक बुजुर्ग महिला का टूटे हुआ मकान था। इस  मकान को प्रशासन ने हरा कपड़ा लगाकर ढंक दिया था। इस पर कई लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी। मगर प्रशासन ने उसे ढ़क दिया था। आज जब मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान वहां से गुजरे तो उन्होंने मकान देखा और महिला के पास पहुंच गए और महिला को गले लगाकर भावुक होते नजर आए। 

सिवनी को नगर निगम बनाया जाएगा

विकास पर्व के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सिवनी जिले को 287 करोड़ से अधिक के विकास कार्यां की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने घोशणा भी की कि सिवनी को नगर निगम बनाया जाएगा। कुरई में महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि में नवीन भवन के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी और धनौरा में कालेज खुलेगा। 

गड़बड़ करने वाले का मामा कर देगा ठीक

मुख्यमंत्री ने पटवारी परीक्षा के परिणामों को लेकर उठे विवाद पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पटवारी परीक्षा में थोड़ा संदेह हुआ तो मैंने तय कर दिया कि संदेह जब तक समाप्त नहीं होगा तब तक नियुक्तियां नहीं होगी। जांच होगी और गड़बड़ निकलेगी तो गड़बड़ करने वाले को मामा ठीक कर देगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें