बुधवार, 12 जुलाई 2023

शाह ने दिया एकजुट होकर मैदान में उतरें नेता

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित  शाह  ने साफ कर दिया कि प्रदेश में बदलाव नहीं होने जा रहा है, साथ ही उन्होंने नेताओं को संदेश दिया कि एकजुट होकर मैदान में नजर आएं। संगठन में एकता दिखाई देनी चाहिए, ताकि भाजपा को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हो। क्रेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह   मंगलवार को अचानक भोपाल आए थे। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में दो घंटे से ज्यादा समय तक वरिश्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बताया जाता है कि नेताओं के बीच चल रही नाराजगी की खबरें दिल्ली तक पहुंची थी, इसे लेकर अमित शाह और राश्टीय नेता चिंतित थे। इसी के चलते उन्होंने यह दौरा किया था। अमित शाह ने बैठक में साफ संदेश दिया कि सभी नेता आपनी मनमुटाव को दूर करें और एकजुटता के साथ मैदान में उतरें। कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाएं और विजय संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करें। साफ संदेश दे दिया कि मध्यप्रदेश की चुनावी तैयारी, अभियान, प्रबंधन के साथ अन्य मामलों में यादव और वैष्णव ही समन्वय करेंगे। किसी भी मामले में तालमेल की कोई कमी नहीं दिखे। शाह ने ढाई घंटे तक चुनावी तैयारियों पर बात की, इसके अलावा तीन तलाक और समान नागरिक संहिता से जुड़े मुद्दों का फीडबैक भी लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में क्षेत्र वार चर्चा हुई साथ ही नेताओं से आक्रामक रुख अपनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान सभी नेताओं को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की हिदायत दी गई।

हर पंद्रह दिन में आएंगे मध्यप्रदेश 

भाजपा नेताओं की इस बैठक में साफ हो गया कि विधानसभा चुनाव गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में शाह के दोनों प्रदेशों में कई दौरे होंगे। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में शाह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। संगठन इसकी तैयारियों में जुट गया है। मध्यप्रदेश में अब ष्शाह का लगातार दौरा होगा। बताया जा रहा है कि बैठक में उन्होंने नेताओं को कहा है कि वे अब हर पंद्रह दिन में मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। 

हारी सीटों पर चिंता

शाह ने खासतौर पर 100 से अधिक हारी हुई और अनुसूचित जनजाति व दलित वर्ग की सीटों की रणनीति का ब्यौरा मांगा। अजा-अजजा सीटों पर भाजपा को पिछली बार काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। शाह ने कहा कि घोषणा पत्र समिति, चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन सहित अन्य समितियों के गठन की तैयारी करके रखें, मैं 30 को इस पर चर्चा करूंगा। इसके साथ ही अब चुनावी तैयारियों की प्रतिदिन की रिपोर्ट शाह को भेजी जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें