लोक गायिका नेहा सिंह ने एफआईआर के बाद कहा
भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी में हुए एक विवादित मामले में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके लोक गायिका नेहा सिंह कानूनी कार्रवाई में उलझ गई। उन पर राजधानी भोपाल में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई को लेकर लोक गायिका ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल की एजेंट नहीं है, बल्कि वे विपक्ष है। सरकार बदल जाएगी, मगर मैं विपक्ष हूं और रहूंगी।
दरअसल बीते दिनों मध्यप्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक के साथ किए गए विभत्स व्यवहार को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने लेकर किए गए पोस्ट में आरोपी को आरएसएस की गणवेश में दिखाया था, इसी को लेकर पुलिस तक यह मामला पहुंचा। उनके टवीट के बाद भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने भोपाल के हबीबगंज थाने में नेहा सिंह के शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर नेहा सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। उनके खिलाफ धारा 153(अ) के तहत एफआईआर दर्ज कर की गई।
प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी दी
लोक गायिका नेहा सिंह ने अपने खिलाफ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में घटित घटना के बाद मेरी टिप्पणी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। मैंने आदिवासी व्यक्ति के साथ घटित घटना का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करा दी। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!
मैं विपक्ष में हूं, लोकतंत्र के साथ हूं
लोक गायिका ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया पर एक और प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे कांग्रेस का एजेंट बताते हैं, कुछ सपाई और कुछ आम आदमी पार्टी का एजेंट बताते हैं। बिहार में भी ऐसी ही अफवाह है। सच सभी जानते हैं। मैं सिर्फ और सिर्फ विपक्ष में हूं. हर राज्य में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। विपक्ष की यही पार्टियां जब सत्ता में आ जाएंगी तो यही मुझे अपने विपक्ष के साथ खड़ा पाएंगी। केंद्र में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। सरकारें बदल जाएंगी, पर मैं विपक्ष में ही रहूंगी। एक लोक-कलाकार को जनता के पक्ष में रहकर सरकार से सवाल करना चाहिए। यही उसका धर्म है। मैं अपने धर्म के साथ हूं. मैं लोकतंत्र के साथ हूं।
एफआईआर हुई तो डिलीट कर दिया एकाउंट
राजधानी भोपाल में सीधी की इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक और युवक ने नेहा सिंह के पहले घटना का वीडियो पोस्ट किया था। इस युवक ने वीडियो एडिट करते हुए पीड़ित के स्थान पर राश्टध्वज और भारत का नक्शा लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। बाद में युवक ने अपना एकाउंट ही डिलीट कर दिया। पुलिस युवक को तलाश रहीं है।
यह थी घटना
स्ीधी की घटित घटना में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने एक आदिवासी युवक के साथ विभत्स तरीके से पेश आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बताया जा रहा है कि वायरल वीडियोएक साल का है, लेकिन वीडियो वायरल होने पर इसकी जबर्दस्त आलोचना हुई और आरोपी पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं पीड़ित का पैर धुलकर उनका सम्मानित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें