बुधवार, 26 जुलाई 2023

मध्यप्रदेश में कोई परिवर्तन तो कोई निकालेगा समानता यात्रा


मध्यप्रदेश में चुनावी साल में भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने हिसाब से कार्यक्रम तय कर रहे हैं। दोनों ही दल मदताता को आकर्षित करने में जुटे हैं। वहीं राज्य में एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी इस मामले में पीछे नहीं हट रहे हैं। इन्होंने भी अब अपने-अपने हिसाब से यात्रा निकालने की बात कह दी है। भाजपा के पूर्व विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र जबलपुर परिश्च में परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे है। तो कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू इन दिनों प्रदेश में निकल रही संत रविदास समरसता यात्रा के जबाब में समानता यात्रा निकालने की तैयारी रहे हैं। कांग्रेस संगठन की ओर से अभी इस यात्रा को लेकर हरी झंडी नहीं दिखाई गई है। मगर पूर्व सांसद की अपनी तैयारी पूरी है। 

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की ओर से निकाली जा रहे यात्राएं और मनाए जा रहे विकास पर्व के अलावा अब अपने-अपने क्षेत्रों में टिकट के दावेदार भी सक्रियता बढ़ा रहे है। कोई धार्मिक तो कोई सामजिक यात्रा निकालने की तैयारी कर रहा है तो किसी ने परिवर्तन यात्रा निकालने की  तैयारी कर ली है। वैसे प्रदेश में इन दिनों सरकार विकास पर्व मना रही है। वहीं सरकार की ओर से ही राज्य में संत रविदास समरसता यात्रा निकाली जा रही है। सरकार के ये कार्यक्रम अगस्त में समाप्त हो जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने सरकार के विकास पर्व में आदिवासी सम्मान यात्रा ष्शुरू की है, वह भी जारी है। यह यात्रा आदिवासी बहुल जिलों में निकाली जा रही है। सरकार का फोकस आदिवासी और दलित वर्ग को साधने पर है, तो कांग्रेस की यात्रा भी आदिवासी वर्ग पर केन्द्रित है। वहीं अब संत रविदास यात्रा के जवाब में प्रदेश के पूर्व सांसद और कांग्रेस ने प्रेमचंद गुड्डू भी सक्रिय हुए हैं। उन्होंने प्रदेश में समानता यात्रा निकालने की बात कही है। फिलहाल गुड्डू ने अपने यह यात्रा अपने क्षेत्र से निकालने की बात कही है। उनकी इस यात्रा पर कांग्रेस संगठन की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है। गुड्डू वैसे तो सांवेर विधानसभा सीट से अपनी बेटी के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने यह यात्रा निकालने का फैसला किया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से उनकी बेटी को टिकट की हरी झंडी नहीं मिली है। 

मतदाता से पूछेंगे क्या हुई भूल


भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू भी मैदान में सक्रिय होते नजर आ रहे है। वे इस बार फिर जबलपुर पश्चिम से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसके लिए कई बार वे दावेदारी करते हुए नाराजगी भी जता चुके हैं। इस बार उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम में परिवर्तन यात्रा निकालने का फैसला किया है। उनकी इस यात्रा पर भी भाजपा संगठन की मोहर नहीं लगी है। यह उनकी अपनी व्यक्तिगत यात्रा है। यात्रा के दौरान वे अपने क्षेत्र के मतदाता से यह पूछेंगे कि उनकी ऐसी कौन सी भूल हुई है, जिसके कारण मतदाता उनसे दूरी बना रहा है। गौरतलब है कि जबलपुर पश्चिम से बब्बू विधायक रहे हैं। वे मंत्री भी बने, मगर पीछे दो चुनाव से यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत हासिल होती रही है। इसके चलते बब्बू को इस बार आशंका है कि संगठन उन्हें हारने वाला प्रत्याशी बताकर टिकट से वंचित कर रहा है। इसके चलते वे अपनी इस यात्रा के जरिए लोगों के बीच पहुंचकर एक तरह से संगठन को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उनकी अब भी अपने क्षेत्र में पैठ बरकरार है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें