गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘गांधी परिवार जब भी आता है कांग्रेस के लोग बैठक करते हैं, जब चला जाता है तो बैठक बंद हो जाती है। लेकिन अभी चुनाव हैं तो जनता के बीच जाने की याद आती ही है। मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना और बाढ़ में कोई कांग्रेसी दिखा था क्या? जब ओला पड़ा, तब इनमें से कोई दिखा था क्या? वोटों की फसल काटने आ रहे हैं, जैसे चैतुआ चैत काटने के लिए आता है और फिर चला जाता है। जनता अब इन सबको समझती है. जनता जानती है कि मुख्यमंत्री जगह-जगह गए। मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा 66 प्रत्याशी पहले घोशित किए जाने को लेकर कहा कि ये कांग्रेस की भीड़ बढ़ाने की योजना है। उनको लगता है कि ऐसे कर देंगे तो लोग आएंगे, पहले भी ऐसा ही कहा था इन लोगों ने. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भीड़ बढ़ाने का काम करती रहती है. इसीलिए कांग्रेस जल्दी टिकट घोषित करने की बात कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें