रविवार, 16 जुलाई 2023

विकास योजनाओं से परेशान कांग्रेस मुझे कर रही बदनाम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया विकास पर्व का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और चल रही विकास योजनाओं से कांग्रेस परेशान है। कांग्रेस नेता इसे लेकर मुझे बदनाम करने की का प्रयास कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के धार और बड़वानी जिले पहुंचकर विकास पर्व का ष्शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास कार्यों के भूमि पूजन और शिलान्यास किए। बड़वानी के नागलबाड़ी में दो परियोजनाओं का ष्शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास योजनाओं के क्रियांवनयन से कांग्रेस परेशान है। कांग्रेस का बा गाने और वीडियो बनवा रही है। कांग्रेस मुझे ष्शकुनी और कंस मामा बता रही है। वे इस दुबले, पतले आदमी से परेशान हैं कि इसके रहते वे सरकार नहीं बनंवा सकंते। मुख्यमंत्री ने नागलवाड़ी, जिला बड़वानी में नागलवाड़ी एवं पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में विकास-पर्व मनाया जा रहा है। अगले एक महीने में प्रदेश में 2 लाख करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

मेघनाद घाट से सरदार सरोवर तक चलेगा क्रूज

उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया के मेघनाद तट पर सौंदर्यीकरण के साथ घाट का निर्माण किया जाएगा। मेघनाद घाट से सरदार सरोवर बांध तक क्रूज चलाया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। शहीद चंद्रशेखर आजाद डैम में डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का पानी पहुंचाया जाएगा। 

विकास के कामों में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास और जनकल्याण का महायज्ञ चल रहा है। बहन-बेटियों तथा किसानों की जिंदगी बदलने के लिए हमने अनेक योजनाएं बनाई हैं। आज कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर ’विकास पर्व’ का शुभारंभ किया। हम विकास के कामों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

दिग्विजय जिसे असंभव बताते थे, भाजपा ने उसे संभव कर दिखाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा में साफ मना कर दिया था कि नर्मदा नदी का पानी शिप्रा नदी या मालवा में कहीं नहीं ले जाया जाएगा, यह असंभव है। मगर भाजपा ने सरकार में आते ही यह संभव कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ की सवा साल की सरकार के विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं को रोक दिए जाने का जिक्र करते हुए अपील की कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी और उनका साथ दें जिससे विकास के काम होते रहें।

कांग्रेस सरकार में था अंधेरा, आज है उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंचाई, सड़क और बिजली की स्थिति के मुकाबले वर्तमान स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में सभी जगह अंधेरा था और अब भाजपा की सरकार में उजाला है। उन्होंने कहा कि बालक-बालिकाओं, किसानों, महिलाओं सभी की स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। मध्यप्रदेश में बेटी अब बोझ नहीं वरदान बन चुकी है। बेटी लखपति पैदा हो रही है। 

नागलबाड़ी में बनाया जाएगा भीलटदेव का लोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा भीलट देव की कृपा सदैव आप सभी पर बरसती रहे। आपकी जिंदगी में सुख, शांति और समृद्धि आए, आपके सारे दुःख मिट जाएं, यही मेरी बाबा चरणों में प्रार्थना है। जिस तरह उज्जैन में श्री महाकाल महालोक बनाया गया है,उसी तरह नागलवाड़ी में भी बाबा भीलट देव का लोक बनाया जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें