भोपाल। भाजपा ने रूठों को मनाने की तैयारी कर ली है। पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को अब कोर कमेटी के सदस्य सीधी चर्चा कर उनकी नाराजगी को दूर करेंगे।
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की आज हुई बैठक में समिति के संरक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने यह फैसला लिया है। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय और हितानंद शर्मा मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी नेताओं ने तय किया कि चुनाव के पहले किसी भी स्तर पर इन नेताओं को मनाया जाए। संगठन में उन्हें सक्रिय किया जाए। इसके लिए अब कोर समिति के सदस्य सीधे तौर पर नाराज चल रहे नेताओं से चर्चा करेंगे। ऐसे लोगों से पार्टी कोर टीम के सदस्य वन टू वन चर्चा करेंगे। बैठक में रूठों को मनाने की रणनीति बनी है। नाराज होने के कारणों को दूर किया जाएगा। रूठों को मनाकर चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बराबर चल रही संगठन की नब्ज
बैठक के बाद चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में चुनाव को लेकर संगठन की नब्ज बराबर चल रही है। किसी को कोई चिंता की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ भाजपा का काम कर रहा है। जिसे जो जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी है, वह उसे निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज बैठक हुई। चुनाव के दौरान इस तरह की बैठकें होती रहती है। आगे भी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें