गौरतलब है कि जनअभियान परिषद के संयोजन में 25 जुलाई से 12 अगस्त के बीच प्रदेश के 5 स्थानों से संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा निकलेगी। यह यात्राएं प्रदेश के 55 हजार गांवों से मिट्टी और एक मुट्ठी अन्न के साथ पवित्र नदियों और जलाशयों का जल एकत्र करते हुए 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संत रविदास जी के भव्य मंदिर का शिलान्यास होगा।
मछुआरा समाज के हितों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मल्टीनेशनल कंपनियों को समुद्रों से मछलियां निकालने का ठेका दिया जा रहा था, जिसके विरोध में मैंने देशभर में 7 हजार किमी की नाव यात्रा निकालकर किया और मसौदा बनाकर सरकार के सामने प्रस्तुत किया, जिसका परिणाम यह रहा है कि ठेका निरस्त हो गया।
उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को यह बात इसलिए बताना चाहता हूं, क्योंकि समाज को बहुत करीब से जाना और पहचाना है, उनके दुख-दर्द को जानता हूं। मुरलीधर राव ने कहा कि मछुआरा समाज का भगवान श्रीराम से करीब का रिश्ता रहा है। भाजपा ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण किया, भाजपा ने कश्मीर से धारा-370 हटाई और महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। लेकिन कांग्रेस ने देश को 70 सालों तक लूटने का काम किया और मछुआरा समाज के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें