भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोशणा की कि मध्यप्रदेश में जय मीनेश कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीना समाज के सम्मेलन में यह घोश्णा की है। उन्होंने कहा कि मीना समाज के लिए जय मीनेश कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। इस बोर्ड में अध्यक्ष सहित चार सदस्य होंगे। अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। मध्यप्रदेश की ओबीसी सूची में आवश्यक संशोधन करेंगे। भोपाल में समाज के निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। भगवान मीनेश की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश होगा। मुख्यमत्री ने कहा कि टीआर आई रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जिससे आवश्यक निर्णय हो। मीना समाज को आवश्यक प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीना समाज को शिक्षा, कृषि, व्यवसाय, तकनीकी प्रशिक्षण और स्व-रोजगार के क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। आज सिर्फ कृषि कार्य पर निर्भर होकर आसानी से जीविका नहीं चलाई जा सकती। राज्य शासन ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति के माध्यम से युवाओं को 50 लाख रुपए तक की राशि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया है। इसके लिए ब्याज में छूट और शासन की गारंटी का लाभ भी मिलता है। कक्षा 12 उत्तीर्ण और स्नातक उपाधि प्राप्त करने वाले युवाओं को सीखो-कमाओ योजना में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है। इन युवाओं को हुनर सीखने के साथ ही शिष्यवृत्ति भी दी जाएगी।
50 हजार भर्तियों की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान-कल्याण योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में छोटे और सीमांत किसानों को प्रतिमाह राशि प्राप्त हो रही है। मीना समाज सहित अन्य समाज बंधुओं को भी इसका लाभ मिल रहा है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को पहले लिए गए ऋण के ब्याज से राहत देने का कार्य भी किया गया है। यही नहीं सिंचाई क्षेत्र बढ़ने से कृषि कार्य को फायदे का धन्धा बनाने का ठोस कार्य मध्यप्रदेश में हुआ है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रावधानों में संशोधन कर ट्रेक्टर रखने वाले परिवारों को भी लाभान्वित करने की पहल की गई है। यह सभी योजनाएँ निम्न - मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए लाभकारी हैं। राज्य शासन द्वारा एक लाख सरकारी नौकरियाँ देने का लक्ष्य पूर्ण होने पर 50 हजार नई भर्तियों की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें