अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प, कहा 23 और 24 का जीतना है चुनाव
भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह ने आज मध्यप्रदेश के मालवा अंचल से भाजपा का चुनाव अभियान ष्शुरू कर दिया। इस दौरान वे कांग्रेस पर जमकर बरसे और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे लड़ाई के लिए मैदान में तैयार हो जाएं, विधानसभा चुनाव जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें भी भाजपा को जीतना है।गृह मंत्री अमित शाह आज इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। शाह ने सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ कोई नया उद्योग तो नहीं ला पाए। सिर्फ ट्रांसफर इंडस्ट्री शुरू कर पाए। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी। शाह ने कहा कि पूरे देश मे सबसे अच्छा संगठन मध्य प्रदेश में है। यहां हर गांव, हर बूथ में कमल देखने को मिलता है। आज 2023 के चुनाव की शुरुआत हो गई है। अब हर संभाग में ऐसे सम्मेलन होंगे। शाह ने कहा मैं आज में कार्यकर्ताओं का आह्वान करने आया हूं। आज चुनाव की शुरुआत हो रही है। प्रदेश में पहला सम्मेलन मालवा में हुआ है। सभी जगह ऐसे ही सम्मेलन होंगे। आपका उत्साह 23 और 24 के परिणाम बता रहा है कि भाजपा की सरकार बनेगी। पिछली बार 29 में एक सीट कम रह गई थी, इस बार पूरी आएगी।
धारा 370 को बच्चे की तरह पाल रखा था कांग्रेस ने
शाह ने कहा कि 9 साल मोदी जी ने शासन किया और देश को आगे बढ़ाया। विकास कार्य इतने हुए कि सुनाऊ तो 7 दिन की भागवत हो जाए। आज विदेश में मोदी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 को कांग्रेस ने बच्चे की तरह सालों तक पाल रखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया है। कांग्रेस और यूपीए के सभी दल धारा 370 हटाने का विरोध करते थे। यूपीए सरकार के जमाने में कोई भी आकर गोली चलाकर चला जाता था। मोदी की सरकार आई तो पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया। तब उनको पता चला कि ये मोनी बाबा की सरकार नहीं है।
गरीबों के लिए कुछ नहीं किया कांग्रेस ने
शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ साल चली कमलनाथ सरकार ने शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गईं 51 से ज्यादा योजनाएं बंद कर दीं ताकि बड़े-बड़े ठेके देकर ठेकेदारों से कमीशन लिया जा सके। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में गरीबों

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें